रींगस. कस्बे के जेपी आई केयर हॉस्पिटल में गुरुवार को नौ दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। अस्पताल के डा. जितेंद्र बगड़िया ने बताया कि नवरात्रि पर अस्पताल द्वारा आमजन की सुविधा के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित सभी जांचे निशुल्क की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को ऑपरेशन में भी विशेष रियायत दी जाएगा।