रींगस (Reengus). कस्बे के जेपी आई केयर में चल रहे नौ दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को डा. जितेंद्र बगड़िया के निर्देशन में टीम ने एक बच्चे की आंख का जटिल ऑपरेशन किया। डा. बगड़िया ने बताया कि 7 साल के विनीत की आंख में चोट लगने के कारण मोतियाबिंद बन गया था एवं उसकी आंख की रोशनी चली गई थी। विनीत के परिजनों की आर्थिक तंगी के चलते परिजन बच्चे का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे।
सोमवार को परिजन बच्चे को JP Eye Care Hospital लेकर आए तो टीम ने बच्चे की आंख का ऑपरेशन किया। अब बच्चा देख सकता है। डा. बगड़िया ने कहा कि अब आंख से संबंधित समस्याओं के लिए स्थानीय लोगों को जयपुर या सीकर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
