रींगस: मठ मंदिर के पास स्थित धायल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने हॉस्पिटल के पास स्थित भवन में जेपी आई केयर हॉस्पिटल का शुभारं किया। अध्यक्षता कर रहे धायल हॉस्पिटल के डायरेक्टर वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एच एस धायल ने बताया कि हॉस्पिटल में आंखों के इलाज के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं।
एस एम एस हॉस्पिटल जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र बगड़िया ने बताया कि हॉस्पिटल में बिना चीरफाड़ के फेको मशीन से मोतियाबिंद आदि का इलाज किया जाएगा। धायल हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनील धायल ने बताया कि हॉस्पिटल का शुभारंभ डॉ. एचएच धायल सहित जगदीश प्रसाद बगड़िया व प्रभाती देवी ने किया।
पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, डॉ. माधव सिंह, सरदार सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट दीपक बाजिया, भींवाराम बगड़िया, मदनलाल बगड़िया, ओमप्रकाश बराला, अर्जुन सिंह लांबा आदि थे।




