मरीज सुनीता देवी (श्रीमाधोपुर) जिसके दाएं आँख में लकड़ी की चोट लगने की वजह से गंभीर पीड़ा का एहसास हुआ जिसके बाद वह अविलंब ही “जे पी आई केयर हॉस्पिटल रींगस” पहुंचे जहां डॉक्टर जितेंद्र बगड़िया ने डायग्नोसिस/जांच के दौरान पाया कि मरीज सुनीता के दाई आंख की पुतली में लकड़ी का टुकड़ा अंदर तक धंसा हुआ था, जिसके बाद मरीज की अनुमति से डॉक्टर बगड़िया व टीम ने बिना देरी किए मरीज को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया और उचित प्रक्रिया के तहत लकड़ी के टुकड़े को पुतली से बाहर निकाला व मरीज की आंख खराब होने से बचाया इसके बाद मरीज व परिजनों ने जेपी आई केयर हॉस्पिटल की टीम व डॉ जितेंद्र बगड़िया का शुक्रिया अदा किया।